Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनगर पालिका में शामिल करने का विरोध, ज्ञापन सौपा

नगर पालिका में शामिल करने का विरोध, ज्ञापन सौपा

नई ग्राम पंचायत देवपुरा के गठन करने की मांग 


Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम बोयडा के निवासियों ने मंगलवार को जिला कलक्टर के नाम देवली एसडीओ मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने ग्राम बोयडा को नगरपालिका क्षेत्र देवली में शामिल नहीं करने की मांग की है।

Oplus_131072

उनका कहना है कि ग्राम बोयडा वर्षो से ग्राम पंचायत कासीर में सम्मिलित है और उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। ग्राम बोयडा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं और उन्हें नगरपालिका क्षेत्र में शामिल करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं।ग्रामवासियों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत कासीर से पंचायत पुनर्गठन किया जाए और ग्राम देवपुरा, ठगरिया कॉलोनी, बोयडा को सम्मिलित कर नई ग्राम पंचायत देवपुरा का पुनर्गठन किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे क्षेत्र की जनता को लाभ होगा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम बोयडा को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल करने के आदेश आने से पूर्व ही सरपंच ग्राम पंचायत कासीर द्वारा मनरेगा कार्य बंद कर दिया गया है और प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभान्वित व्यक्तियों की किश्त राशि नहीं डाली जा रही है।

ग्रामवासियों ने अनुरोध किया है कि ग्राम बोयडा को नगरपालिका क्षेत्र देवली में शामिल नहीं किया जाए और नई ग्राम पंचायत देवपुरा का पुनर्गठन किया जाए। इस ज्ञापन पर कई ग्रामवासियों के हस्ताक्षर हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d