गर्मी चढ़ने लगी परवान
Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है, जो आगामी दिनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी का संकेत दे रही है। लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
बढ़ते तापमान के कारण लोग अपने घरों में कूलर और एसी चलाकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। घरों की छतें तपने लगी है। जिससे गर्मी से कमरे भभकने लगे है। बता दे कि यह गर्मी का दौर पिछले तीन-चार दिनों से एकदम बढ़ा है। गर्मी के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक आदि हो सकती हैं। गर्मी के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वे अपने काम और अन्य गतिविधियों को सामान्य रूप से नहीं कर पा रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार गर्मी के समय में पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है। गर्मी के समय में छाया में रहने की कोशिश करनी चाहिए। भीषण गर्मी के चलते लोग मुंह पर दुपट्टा व कपड़ा बांधकर जा रहे हैं। वहीं इसके चलते खरबूजा, तरबूज, छाछ, दही, गन्ने के जूस, सोड़ा आदि की बिक्री बढ़ गई। लोग ठंडे पेय पदार्थ से अपना गला तरकर शरीर का तापमान नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे है। वही रात को न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के करीब चल रहा है। लिहाजा घरों में अब पूरी रात पंखे, कूलर, एसी चलने लगे हैं।



