-
आमजन 6 मई तक दे सकेगा आपत्ति
-
प्रस्ताव पारित हुआ तो ग्राम पंचायते 39 से 45 हो जाएगी
Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय जिला कलक्टर टोंक की ओर से पंचायत समिति देवली में 7 नई ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्तावित है, यदि यह प्रस्ताव पारित हुए तो ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी। इसे लेकर जिला कलक्टर ने सूचना जारी की है और आपत्तियां मांगी है।
गौरतलब है कि इससे पहले देवली पंचायत समिति में 39 ग्राम पंचायते थी। वहीं इनमें देवली गांव कम हो गई है। देवली गांव ग्राम पंचायत को नगर पालिका में शामिल किया गया है। नई प्रस्तावित ग्राम पंचायतें रामथला, सिरोही, सरोली, धुवा खुर्द, मुगलाना, ठिकरिया कला, नया गांव शामिल है। इन ग्राम पंचायतों की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है और इसे लेकर आमजन, तहसील कार्यालय, उपखंड अधिकारी कार्यालय और जिला कलक्टर कार्यालय में 6 मई तक आपत्ति दर्ज करा सकती है। आपत्ति दर्ज करने की अवधि 30 दिन रहेगी। जिला कलक्टर सौम्या झां ने इस संबंध में सूचना जारी की है। वही आमजन से आपत्ति प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।



