Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpतीन करोड़ की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया

तीन करोड़ की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया


Jahazpur News 8 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय जहाजपुर के खेल मैदान पर डीएमएफटी फंड से स्वीकृत खेल स्टेडियम का मंगलवार को विधायक गोपीचंद मीणा ने शिलान्यास किया।

स्टेडियम का निर्माण तीन करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। यहां विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि यह स्टेडियम जहाजपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगा और ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा देगा। वहीं क्षेत्र के युवाओं के खेल कौशल को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा के साथ संभाग प्रभारी मोहन गुप्ता, भीलवाड़ा नगर निगम महापौर राकेश पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मीणा (अध्यक्षता), प्रधान कोशल किशोर शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल जाट, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल एवं पूर्व चेयरमेन गेगाराम मीणा की उपस्थिति में शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ।

Oplus_131072

पीडब्ल्यूडी एईएन बीएस बैरवा ने जानकारी दी कि इस आधुनिक स्टेडियम में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो और कबड्डी सहित प्रमुख खेलों के लिए अलग-अलग ग्राउंड बनाएं जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d