Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सहारा में जमा लोगों का निवेश का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को देवली से शहर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
अभिकर्ता गोविंद गुप्ता ने बताया कि गत 27 दिसंबर 2023 से यह आंदोलन चल रहा है। लेकिन एक फरवरी से दिल्ली में जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमरण अनशन पर बैठे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक लोगों को निवेश किया हुआ पैसा वापस नहीं मिलेगा, वे अनशन से नहीं उठेंगे। देवली से शामिल होने वाले शहर अभिकर्ता में रमेश साहू, सुरेंद्र मीणा, मनीष प्रजापत, अशोक, चतुर्भुज कुम्हार, राजेश, हजरत अली, लोकेश प्रजापत, पदमचंद जैन शामिल थे।


