Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संभागीय आयुक्त अजमेर महेश चंद्र शर्मा ने निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के संदर्भ में 18-19 आयु वर्ग के नवीन मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन पर भी बल दिया।
उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली में बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा, एडीएम डॉ.सूरज सिंह नेगी, एडीएम बीसलपुर हरिताभ आदित्य,उपखंड अधिकारी देवली दुर्गा प्रसाद मीणा सहित बीएलओ मौजूद थे। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर सर्वे कर शेष रहे मतदाताओं की जानकारी लेकर उनके नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा नवविवाहिताओं के नाम भी आवश्यक रूप से मतदाता सूची में जोड़े जाएं। मतदाता सूची पारदर्शिता से त्रुटिरहित एवं स्वच्छ फोटो युक्त होनी चाहिए। संभागीय आयुक्त ने सभी अधिकारियों को राजस्व न्यायालय के पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 5 साल से अधिक पुराने प्रकरणों पर 15 दिन से अधिक की तारीख नहीं देवे। वहीं जिला स्तर पर राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक नियमित रूप से हो। उधर, अजमेर आईजी लता मनोज कुमार ने पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय व देवली थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन का काम प्रतिदिन ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। वही राजकोप के संबंध में भी चर्चा की।


