Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार रात शहर के ममता सर्कल स्थित आनंद चौक में आयोजित होने वाले महादीपोत्सव को लेकर तैयारियां जारी है।
महादीपोत्सव के तहत कार्यकर्ताओं ने श्रीराम नाम समेत शुभ चिन्हों से 21 हजार दीपक लगाए हैं। यह दीपक आज रात 6:30 बजे महादीपोत्सव कार्यक्रम में प्रज्वलित किए जाएंगे। इस मौके पर महाआरती होगी। वहीं इसके बाद उत्सव के आनंद में आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर आयोजन समिति में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उधर, शहर के पुलिस थाने के समय स्थित। झंडे की दुकानों पर खासी भीड़ है शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोग ध्वज लेने के लिए आ रहे हैं। देवली का समूचा बाजार भगवा रंग में रंग चुका है। लोग अपने घरों के साथ वाहनों पर भी भगवा ध्वज फहरा रहे हैं। उधर, ज्योति कॉलोनी स्थित वात्सल्य धाम के शिव मंदिर में दूसरे दिन भी लगातार भजन कीर्तन हुआ। महिलाओं ने भगवान के भजन कर नृत्य किया।



