Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्म...तुम उठो सिया श्रृंगार करो, शिव धनुष राम ने तोड़ा है

…तुम उठो सिया श्रृंगार करो, शिव धनुष राम ने तोड़ा है

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की देवली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूम है। रविवार को देवली बस स्टैंड के नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित श्रीराम दरबार परिसर में दर्जनों महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। दीप प्रज्वलित कर कीर्तन की शुरुआत की गई।

महिलाओं ने “तुम उठो सिया श्रृंगार करो शिव धनुष राम ने तोड़ा है, मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, सोने के श्रीराम चांदी की बालाजी, हरिओम में ओम समाया है, गायत्री दरबार, भजन करो जवानी में, गुरु भजन व अयोध्या में खुली है दुकान सहित दर्जनों भजन गाए। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस बीच परस्पर हल्दी, मेहंदी लगाई, श्रीराम की संजीव झाकी सजाई गई। समापन पर आरती की गई, प्रसाद वितरित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया

रघुनाथ जी का मंदिर सजाया, आरती की

अखिल भारतीय मारवाड़ी सखी सहेली ग्रुप देवली की ओर से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशी में रघुनाथ जी के मंदिर को सजाया गया। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि मुख्य बाजार में बस स्टैंड के सामने स्थित रघुनाथजी के मंदिर में राम दरबार विराजमान है। इस मंदिर की ओर किसी का ध्यान जाता है। लोगों के ध्यान आकर्षण के लिए इस मंदिर को सजाने की जिम्मेदारी सखी सहेली ग्रुप ने ली। गुब्बारे ,रंगोली और फूलों से पूरे मंदिर को सजाया गया व लाइटिंग लगवाई।

वहीं 151 दीपकों से आरती की गई। साथ ही भगवा रैली पर पुष्प वर्षा और रामलाल की आरती ओर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मोनिका सुराणा, शिल्पा सोनी, स्मिता शर्मा, इंदिरा सोनी, निधि गर्ग, श्वेता सिंहल, किरण अगवाल, जिया सुवालका, आशा काटिया, सुनीता गोयल, मीनाक्षी जोशी, सरोज सिंहल, सुशीला टांक, मीनू जिंदल थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d