Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपीएचईडी मंत्री ने ईआरसीपी पर चर्चा की तथा उपलब्ध पानी की जानकारी...

पीएचईडी मंत्री ने ईआरसीपी पर चर्चा की तथा उपलब्ध पानी की जानकारी ली


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य के पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी रविवार को क्षेत्र के बीसलपुर बांध पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीसलपुर बांध और सूरजपुरा फिल्टर प्लांट आदि की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

बैठक में मंत्री चौधरी ने अधिकारियों को फिल्टर प्लांट की क्षमता बढ़ाने, पानी के वेस्टेज को कम करने, जयपुर जाने वाली पाइपलाइन में बार-बार हो रहे लीकेज को सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री चौधरी ने गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। वहीं कैबिनेट मंत्री चौधरी ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया और बीसलपुर बांध पर जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में उन्होंने बीसलपुर बाँध में उपलब्ध जल की जानकारी ली तथा ईआरसीपी परियोजना के संबंध में अधिकारियो से चर्चा की।

इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजसिंह, अधीक्षण अभियंता भवानी सिंह शेखावत, राजीव कुमार अधिशाषी अभियंता, विनोद यादव, बीसलपुर परियोजना के अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल, सहायक अभियंता श्रीपत सोलंकी, कनिष्ठ अभियंता कमलेश मीना व दिनेश बैरवा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d