मारपीट कर छीनी नकदी
Jahazpur News 2 जून (आज़ाद नेब) एटीएम से कैश निकाल बाहर आए युवक पर बदमाशों ने बीती रात हमला कर नकदी छीन ली। घायल युवक को पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसके सिर व हाथों में चोटें आई है।
दो दिनों से लगातार नगर में लड़ाई झगड़े होने से पुलिस ने सख्ती करते हुए देर रात तक खुलने वाली दुकानों को बंद करवाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीशनल एसपी चंचल मिश्रा, एसीओ शाहपुरा राजकेश मीणा, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी, थाना अधिकारी नरपत बाना अस्पताल पहुंचे और गफूर चौराहा पर घटना का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए हमलावरों तलाश जारी की है।
थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि प्रार्थी सोहेब पठान पुत्र जाकिर हुसैन निवासी परदेशी मौहल्ला ने रिपोर्ट दी है कि रात 9 बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम से 5 हजार रुपए निकलवाकर एटीएम के बाहर निकला। इस दौरान विशाल पुत्र प्रेमराज खटीक, प्रेम खटीक पुत्र जितेन्द्र खटीक, लेखराज पुत्र कैलाश खटीक, अनिल पुत्र महेन्द्र ग्वाला, लक्की घोसी पुत्र महेन्द्र ग्वाला, महेन्द्र उर्फ लाला पुत्र मिश्रीलाल खटीक, लक्की पुत्र परमेश्वर खटीक देव खींची पुत्र रामधन खीची, प्रवीण खटीक पुत्र रामदेव खटीक, राजू पुत्र बन्दा खटीक, अनिल पुत्र सुरेश खटीक, हिमाशु समेत लोग आए।
जिनके हाथो में तलवार, लकड़ियां, सरिया आदि थे। कुछ दूरी पर चलते ही वे लोग गाली गलौच करते हुए आए और लातो घुसो व लकड़ियों से मारपीट करने लगे। पीड़ित जान बचाकर सद्धाम नेब के मकान के अन्दर घुस गया तो उक्त लोगों ने सद्धाम नेब मकान में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मकान के अन्दर जान से मारने की नियत से हमला किया। विशाल ने सिर पर लकड़ी से तेज वार किया। इस दौरान आरोप है कि जेब में रखे पच्चीस हजार रुपया छीन लिए गए।



