Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में जिला कलक्टर व निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को मतदान केंद्रों एवं विद्यालय का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत, बिजली, पानी, छाया, सुरक्षा, दिव्यांग मतदाता, ट्राइसाइकिल, रैम्प, मतदाता हेल्प काउंटर आदि की जानकारी ली। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली गई। शिक्षकों से स्मार्ट क्लास रूम, होम वर्क के बारे में पूछा। इसके अलावा विद्यालय के परीक्षा परिणाम, एमडीएम, वृक्षारोपण, ब्यूटी व आईटी प्रयोगशाला, नवाचार एवं व्यवस्थाओं के अच्छी पाए जाने पर विद्यालय स्टाफ की सराहना की।
इस दौरान देवली उपखंड अधिकारी, दूनी तहसील, नगरपालिका स्टाफ, बीएलओ सुपरवाइजर राजेश कुम्हार, स्वीप प्रभारी शांतिलाल शर्मा एवं विद्यालय स्टॉफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।


