Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में वाल्मीकि नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि जयंती महाकाव्य रामायण की रचना करने वाले पूज्य ऋषि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाने के लिए समर्पित एक दिन है। इस दिन भारत और दुनियाभर में अनुयायियों द्वारा जयंती मनाई जाती है।
इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पण के साथ की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत वाल्मीकि ने रामायण जैसा पवित्र महाकाव्य लिखकर सम्पूर्ण मानव समाज को शील, संयम, करूणा, पवित्रता और शिष्टाचार से जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस दौरान रामनिवास चांवरिया, शैतान चांवरिया, ललित तेजी, मुकेश तेजी, विनोद तेजी, सोनू चंद्रा, ललित सिंगोलिया, भेरू तेजी, मनोज गोयर, मुकेश चंगा, आकाश तेजी, राजेन्द्र गोयर, मोनू चांवरिया, विजय तेजी व भरत तेजी आदि मौजूद थे।



