Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवली की ओर से 20 अक्टूबर को शहर में पथ संचलन निकाला जाएगा।
संघ से जुड़े नीरज सिंहल ने बताया कि पथ संचलन महावीर उद्यान पटेल नगर से सुबह 10 बजे शुरू होगा। पथ संचलन पटेल नगर से महाराणा प्रताप सर्कल से एजेंसी गौरव पथ से छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड, सीआईएसएफ मेन गेट तक एवं यहां से लिंक रोड होते हुए वापस पटेल नगर विद्यालय आकर सम्पन्न होगा।



