Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आचार्य सुनील सागर के शिष्य मुनि श्रुतश सागर एवं संविज्ञ सागर का मंगलवार सुबह संघ सहित देवली में मंगल प्रवेश हुआ। प्रवक्ता विशाल जैन ने बताया कि मुनियों ने चांदली से विहार होकर देवली में सुबह 9 बजे राजकीय महाविद्यालय के समीप से मंगल प्रवेश किया।
इस दौरान उन्हें बैंड बाजे के साथ जुलूस के रूप में मुनि संघ महावीर दिगंबर जैन मंदिर में लाया गया। वही मुनि ने आहारचर्या कर श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। इस दौरान नवयुवक मंडल के सुरेश सोनी, योगेंद्र सेठी, ओम शाह समेत मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जैन मुनि मंगलवार दोपहर ही 1:20 पर जहाजपुर के लिए विहार करेंगे। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मुनियों के दर्शन किए।


