Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शांतिनाथ युवा मंडल की रविवार को विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में बैठक आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में निवृत्तमान अध्यक्ष विनोद जैन ने पुरानी कार्यकारिणी भंग की। इसके बाद सर्वसम्मति से नए कार्यकारी का गठन किया गया। इस दौरान सुरेश जैन व कमल जैन को संरक्षक मनोनीत किया। वही ज्ञानचंद जैन (खेड़ा) को अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह मुकेश मित्तल, दीपक जैन को उपाध्यक्ष, अनिल बाजटा मंत्री, निर्मल जैन को कोषाध्यक्ष, दिनेश जैन को महामंत्री, सुनील नासिरदा को सहमंत्री, नवल किशोर जैन को सह कोषाअध्यक्ष व दीपक जैन को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। नए अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।



