देवली, मालपुरा, कोटा समेत कार्यकारिणी का भी सम्मान हुआ
Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशचंद सोनी के सम्मान में समाज और एसोसिएशन की ओर से देवली में मंगलवार रात सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
जिसमें टोंक जिला कार्यकारिणी व प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। यहां पूर्व नगर पालिका चेयरमैन और समाज के कैलाशचंद सोनी का साफा-दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी देवीशंकर सोनी ने किया। वक्ताओं ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए एकजुटता का संदेश दिया। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और जीवंत बनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने सभी का आभार जताते हुए समाज सेवा का विश्वास दिलाया।
इस दौरान पुरुषोत्तम सोनी, रमेश चंद सोनी, संजय सोनी, भवानी शंकर सोनी, रामेश्वर सोनी, रामराय, सत्यनारायण सोनी, दिनेश और चंद्रशेखर सोनी समेत कोटा, बूंदी, मालपुरा, देवली, टोंक समेत जिलों की कार्यकारिणी, अध्यक्ष और उनके पदाधिकारी मौजूद थे


