Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड गांव से गुजर रहे हाईवे पर देर रात ट्रेलर पलटने से उसमे सवार एक जने की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया।
एएसआई गोपाल प्रजापत ने बताया कि बूंदी की ओर से चावल भरकर आ रहा ट्रेलर रात को करीब साढ़े 9 बजे टीकड के समीप अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रेलर में सवार लेखराज गुर्जर निवासी टरड़क्या थाना हिंडोली की मौत हो गई तथा ट्रेलर सवार हंसराज गुर्जर निवासी टरड़क्या घायल हो गया। जिसे राजकीय चिकित्सालय देवली में भर्ती करवाया गया। मृतक लेखराज गुर्जर के शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



