Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बार संघ देवली की साधारण सभा की में सर्वसम्मति से 8 दिसंबर को बार संघ के चुनाव करवाने का निर्णय किया गया।
इस दौरान अधिवक्ता छीतर सिंह नाथावत और अरविंद कुमार दाधीच को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर बार संघ की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने की जिम्मेदारी सौपी गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बार संघ के चुनाव में आवेदन 2 दिसंबर सुबह 10 बजे से 5 दिसंबर शाम 4 बजे तक लिए जाएंगे। वहीं 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 तक नाम वापसी ली जा सकेगी। शाम 5 बजे तक अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।


