Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationस्कूलों में मनाया पुस्तकालय दिवस

स्कूलों में मनाया पुस्तकालय दिवस


Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में शनिवार को पुस्तकालय दिवस (लाइब्रेरी डे) पर सभी छात्र छात्राओं को अध्ययन के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें वितरित की गई।

साथ ही मनमोहक रंगोली बनाकर लाइब्रेरी डे मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयकुमार जैन ने बताया कि प्रार्थना सभा में पुस्तकालय दिवस के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मित्र होती हैं। इस मौके पर पूरे देवडावास के नोडल अधीनस्थ विद्यालयों मे लाइब्रेरी डे मनाया गया। इस मौके पर दयानंद वर्मा उपप्राचार्य, रामदयाल, प्रदीप बिडला, देवनारायण गुर्जर, रमेश शर्मा, झिलमवती, प्रभात चौधरी, ममता शर्मा, छीतर लाल सैनी, ममता पुस्तकालय प्रभारी शिक्षक, तुलसीराम गौतम आदि उपस्थित थे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में पुस्तकालय दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षको ने पुस्तकालय में पुस्तकों के अधिकतम उपयोग की चर्चा की। पुस्तकालय अध्यक्ष धर्मचंद जैन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी पुस्तकालय दिवस मनाया गया। बच्चों ने पुस्तकालय में उपलब्ध ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ी। प्रधानाचार्य दयालराम मीणा ने छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धक पुस्तक के पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिससे कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान व्याख्याता रवि शंकर मीणा, संजय सोयल, जितेंद्र सिंह, अनिरुद्ध गौतम समेत मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d