मृतक का साथी घायल, कोटा किया गया रेफर
Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर कोटा बायपास पर शुक्रवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा नाना होटल के समीप हुआ। हादसे में मृतक दानवीर उर्फ बंटी पुत्र अंबालाल मीणा निवासी टीकड़ है। जबकि उसके साथ बैठा कमल उर्फ कमलेश पुत्र शोयराज मीणा गंभीर घायल हो गया। दरअसल दोनों युवक जहाजपुर में अपने किसी काम से गए थे।

वहां से लौटते वक्त यहां बायपास पर यह हादसा हुआ। हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से दानवीर मीणा की मौत हो गई। जबकि कमल घायल हो गया। जिन्हें एंबुलेंस के जरिए देवली चिकित्सालय लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के लिए कमल को कोटा रैफर कर दिया। मामले में मृतक के चचेरे भाई कप्तान सिंह मीणा निवासी टीकड़ ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई दानवीर मीणा अपने साथी कमलेश के साथ जहाजपुर से देवली लौट रहा था। इस बीच ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर बाइक को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोट आने से दानवीर मीणा की मौके पर ही मौत हो गई।



