Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान सोमवार को मतदान केंद्र पर उस समय अलग नजारा देखने को मिला, जब निर्दलीय पार्षद कपिल मीणा और हेमेंद्र सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।
दोनों पार्षद ट्रैक्टर से ही मतदान केंद्र की ओर पहुंचे। ट्रैक्टर में दोनों पार्षदों के साथ उनके समर्थक भी सवार थे। एसडीएम निवास के पास पुलिस ने समर्थकों को ट्रैक्टर से नीचे उतार दिया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रीति भी मौके पर पहुंचीं और समर्थकों को वहां से हटाया। इसके बाद कपिल मीणा और हेमेंद्र सिंह ट्रैक्टर में सवार होकर अकेले मतदान केंद्र तक पहुंचे। दोनों ने सबसे अंत में मतदान किया। मतदान केंद्र तक ट्रैक्टर से पहुंचने का यह घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। दोनों प्रत्याशी इंद्रपुरा से ट्रैक्टर में सवार होकर यहां मतदान केंद्र तक पहुंचे।
पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की कजोड़ी देवी और कांग्रेस के बनवारी लाल बैरवा के बीच सीधा मुकाबला है।


