Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन सखी सहेली शाखा देवली की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को तेजस्विनी नारी सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
सचिव वंदना तोषनीवाल व कोषाध्यक्ष मोनिका सुराणा ने बताया कि सखी सहेली शाखा की ओर से ऐसी 25 तेजस्विनी व सशक्त नारियों का दुपट्टा शॉल ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र सौपकर सम्मान किया गया। जिन्होंने संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा में अकेले रहकर अपने परिवार का पालन पोषण किया। इनके जीवन की संघर्ष यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष थी। वहीं विमला मंगल, सुमन गोयल ओर गीता दीदी विशिष्ट थी। कार्यक्रम की कार्यक्रम प्रभारी निधि गर्ग, इंदु गर्ग थी। जबकि कार्यक्रम का संचालन कमलेश मूंदड़ा ने किया।
इस दौरान श्वेता अग्रवाल, शिल्पा सोनी, इंदिरा सोनी, नीलम मनचंदा, सुशीला टांक, अलका अग्रवाल, आशा काठिया, जिया सुवालका, आशु सेन, सीता साहू , मीनू जिंदल, रितु गोयल, मीनाक्षी जोशी, हेमा बड़जात्या, सुनीता गोयल, सरोज सिंहल सहित 50 महिलाएं थी।


