Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदान पेटियों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दान पेटियों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दो दिन का पुलिस रिमांड लिया


Jahazpur News 7 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) शक्करगढ़ थाना पुलिस ने विभिन्न मंदिरों की दान पेटियों से चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि गत 5 जून को पुजारी दुर्गालाल पुत्र तेजू गुर्जर निवासी गलिया ने रिपोर्ट दी कि रात्रि के समय चावण्ड माता मंदिर खैरुणा, भूरात माता मंदिर किशनगढ़, तेजाजी महाराज मंदिर बांकरा एवं ग्राम मेलवा स्थित देवनारायण मंदिर की दान पेटियाँ तोड़कर अज्ञात चोर दानराशि चुरा ले गए। वहीं 6 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिन्टू मोहम्मद, हेमा भील और जगदीश भील को एक बिना नं की मोटरसाइकिल सहित डिटेन किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विभिन्न मंदिरों में दान पेटियों को तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। जिनमें चावण्ड माता मंदिर खैरुणा, भूरात माता मंदिर किशनगढ़, तेजाजी महाराज मंदिर बांकरा, देवनारायण मंदिर मेलवा, बालाजी मंदिर शक्करगढ़, माताजी मंदिर, उंदरों का खेड़ा (थाना बिजौलिया), देवनारायण मंदिर रामपुरिया (थाना काछोला), भैरुजी मंदिर, कुराडिया (थाना जहाजपुर), छाबड़ियां चौराहा के पास स्थित मंदिर (थाना जहाजपुर), देवनारायण मंदिर, बसोली (जिला बूंदी), गोवठा माता मंदिर के पास से मोटरसाइकिल चोरी (थाना मांडलगढ़) शामिल हैं‌।

पुलिस द्वारा आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है तथा चोरी की गई राशि और अन्य बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d