“वंदे गंगा अभियान”
Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ की गाइड ने शनिवार को बस स्टैंड पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में आयोजित वंदे गंगा कार्यक्रम में बस यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया।
भीषण गर्मी में बसों में यात्री अत्यधिक गर्मी से आहत दिखाई दे रहे थे। वहीं देवली की गाइड छात्राओं ने राहगीरों व यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर राहत दी। स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि इस प्रयास से लोगों को राहत मिली। इस मौके पर स्काउटर मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम सहित विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे। इसी तरह जलदाय विभाग के सहायक अभियंता नितिन जैन, कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह समेत भी मौजूद थे।



