Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शनिवार को जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ की ईदगाह में त्याग व बलिदान के पर्व ईद उल अजहा की नमाज मुफ्ती बरकत उल्लाह खान के सान्निध्य में हुई।
प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश और हारुन अंसारी ने बताया कि ईद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम मोहल्लों में ईद की रौनक दिखी। लोग नए परिधान पहनकर ईदगाह पहुंचे। मुफ्ती बरकत उल्लाह ने त्याग और बलिदान के पर्व पर रोशनी डाली और हजरत इब्राहिम और हज़रत इस्माइल की सुन्नतों के बारे में जानकारी दी। यहां इस्लाम के पांच स्तंभ तौहीद, हज, रोजा, जकात और नमाज़ के बारे में बताया। नमाज़ के बाद उन्होंने वतन की खुशहाली, सौहार्द, शुकून आदि की दुआ की। लोगों ने परस्पर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने घर, फार्म हाउस, स्लाटर हाउस पर सुन्नत ए इब्राहिमी कुर्बानी की रस्म अदा की। इस दौरान देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे।


