निर्जला एकादशी पर हुई पूजा अर्चना के साथ शुरुआत
Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्जला एकादशी के मौके पर शनिवार को छतरी चौराहे स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया है। दरअसल पुनः निर्माण नगर पालिका द्वारा करवाया जा रहा है।
शिव मंडल छतरी चौराहे से जुड़े विनोद धर्मानी ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत इस मंदिर का जीर्णोद्धार एवं पुनः निर्माण करवाया जा रहा है। जीर्णोद्धार के बाद लोगों को छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर नए एवं अलग रूप में देखने को मिलेगा। इसे लेकर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन पं यतेंद्र जोशी के विधि विधान द्वारा शनिवार सुबह सवा 8 बजे करवाया। इस दौरान पार्षद संजय सिंहल, शिव मंडल छतरी चौराहा अध्यक्ष प्रेमचंद माली, बनवारी मंगल, रामेश्वर सोनी, विनोद धर्मानी, जितेंद्र चौधरी, भानु सिंहल सहित मौजूद थे।



