Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर टीकड़ गांव के समीप एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला था। लिहाजा शव मोर्चरी में रखा है।
हनुमान नगर थाना पुलिस ने शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया था और मृतक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी थी। लेकिन रविवार को दूसरे दिन सुबह तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष अनुमानित लग रही है और उसके पास एक प्लास्टिक का कट्टा मिला है जिसमें वेस्ट भरा हुआ है। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। मृतक ने क्रीम कलर की शर्ट और गहरे कलर का पजामा पहन रखा है। पुलिस अभी भी मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।



