Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या महाविद्यालय देवली में स्नातक प्रथम वर्ष की नियमित छात्राओं के (सेमेस्टर प्रथम) मिड टर्म (आंतरिक मुल्यांकन) 18 दिसंबर से शुरू होंगे।
इनमें 18 को बीए की अंग्रेजी अनिवार्य व बीएससी की हिन्दी अनिवार्य, 19 दिसम्बर को बीए की इतिहास व बीएससी की वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, 20 दिसम्बर को बीए राजनीति विज्ञान व बीएससी की प्राणी विज्ञान, गणित, 21 दिसम्बर को बीए की भूगोल, 22 दिसम्बर को बीए की अंग्रेजी साहित्य, हिन्दी साहित्य व बीएससी की रसायन विज्ञान, 23 दिसम्बर को बीए की हिन्दी अनिवार्य व बीएससी की अंग्रजी अनिवार्य की परीक्षा होगी। मिड टर्म के नम्बर विश्वविद्यालय को भेजे जाएंगे।

दूनी कन्या महाविद्यालय में भी होगा मिड टर्म
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की गाइडलाइंस के अनुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में आंतरिक मूल्यांकन के लिए महाविद्यालय स्तर पर मिड-टर्म परीक्षा का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक किया जाएगा। मिड टर्म परीक्षा का टाइम टेबल महाविद्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है।
प्राचार्य गजेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि मिड टर्म परीक्षा के अंकन के आधार पर ही आंतरिक मूल्यांकन के 30 अंक महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। आंतरिक मूल्यांकन में विषयवार लिखित एवं मौखिक परीक्षा होगी तथा छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट भी जमा किए जाएंगे। इस परीक्षा में सभी छात्राओं को उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सेमेस्टर मुख्य परीक्षा 2024 के आवेदन भी शुरू कर दिए गए है। सभी छात्राएं अपना आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भर सकती है। जिसकी अंतिम तिथि 23 दिसंबर है।



