Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवली द्वारा 16 दिसंबर को मनाए जाने वाले प्रहार दिवस पर शनिवार को देवली 68 स्वयंसेवकों ने एक लाख प्रहार लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
स्वयंसेवक दिनेश जैन ने बताया कि 16 दिसम्बर को पाकिस्तान के 10 हजार सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। वहीं पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराकर बांग्लादेश की स्थापना की गई थी। इसी दिन 1971 में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को प्रहार लगाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रद्धांजलि देता आया है। देवली में हनुमान शाखा के 38 स्वयंसेवकों ने 52 हजार 829 प्रहार लगाए। इसी तरह वहीं भगत सिंह शाखा तथा केशव प्रौढ़ शाखा के स्वयंसेवकों ने प्रहार लगाकर श्रद्धांजलि दी।



