Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवकन्या कॉलेज में रिक्त सीटों पर प्रवेश तिथि 20 तक बढ़ाई

देवकन्या कॉलेज में रिक्त सीटों पर प्रवेश तिथि 20 तक बढ़ाई


Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित देवकन्या स्नातकोत्तर कॉलेज में प्रथम वर्ष कला, विज्ञान एवं स्नातकोत्तर स्तर पर रिक्त सीटों पर प्रवेश की 20 दिसम्बर तक बढ़ाई गई है।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर आर्यन मुकुल ने बताया कि प्रथम वर्ष कला में 30 सीट, विज्ञान में 25 सीट व स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल विषय में 11 सीट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज होने के कारण सीनियर हायर सैकण्ड्री में उत्तीर्ण 36 प्रतिशत अंक प्राप्त नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश दिया जाएगा। एससी, एसटी, एमबीसी, अल्पसंख्यक एवं ओबीसी बीपीएल को राज्य सरकार द्वारा छात्रवृति ऑनलाईन खाते में दी जाती है। विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रथम के परीक्षा आवेदन फार्म भरने की अन्तिम तिथि बिना विलम्ब शुल्क 23 दिसम्बर तक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d