Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपजिला अस्पताल देवली में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। नया समय बुधवार से प्रभावी हो गया है। लिहाजा रोगियों को अब नए समय के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श के लिए अस्पताल आना होगा।
अब अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह बदलाव सरकार के आदेश पर किया गया है। रविवार और राजपत्रित अवकाश वाले दिनों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। जबकि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक अस्पताल का समय सुबह 9 से अपरान्ह 3 ही रहेगा।हालांकि, आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।समय में बदलाव की जानकारी के अभाव में कई मरीज सुबह से ही अस्पताल पहुंचने लगे।

राजू कलाकार की छुट्टी कर देगा यह बच्चा! क्यों तहलका मचा रहा है रोहित का वीडियो


