Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली : ओवरलोड वाहनों से लोग परेशान, डंपर रोककर जताया विरोध

देवली : ओवरलोड वाहनों से लोग परेशान, डंपर रोककर जताया विरोध

देवली थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित इमानुएल मिशन स्कूल के पास वाली कॉलोनी के लोगों ने परेशान होकर सोमवार को ओवरलोड वाहनों के आवागमन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि उनके द्वारा निजी प्रयासों से बनाई गई सड़क पर दिनभर भारी ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, जिससे न केवल सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, बल्कि आए दिन बिजली के तार टूटने और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। डंपर मालिकों और चालकों को बार-बार समझाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर आज आक्रोशित लोगों ने गिट्टी से भरे एक ओवरलोड डंपर को रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी। इस दौरान मौके पर मनोज शर्मा, सत्येंद्र सिंह, विजय कुमार, भंवरलाल, लवली, छीतर लाल समेत कई कॉलोनीवासी मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को पत्र सौंपकर बताया कि क्रेशर के ये वाहन कॉलोनी की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं।

निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन ओवरलोड वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए और कॉलोनी की सड़कों पर इनके प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d