Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसरियों से हमला, नकदी और सोने की चेन की लूटने का आरोप

सरियों से हमला, नकदी और सोने की चेन की लूटने का आरोप

“मामला दर्ज व जांच शुरू”


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के कासीर में गत शनिवार शाम करीब 5 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने की घटना सामने आई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित राजेन्द्र मीणा अपने घर पर काम कर रहा था।

आरोप है कि तभी गांव के ही प्रभु मीणा, संदीप और प्रदीप ने एकराय होकर उन पर सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण राजेन्द्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे, जिन्होंने उनके बेहोश होने का फायदा उठाकर जेब में रखे 15 हजार 700 रुपए और गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर ने जांच एएसआई रमेश चन्द को सौंपी है, जो अब पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d