Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा मंडल ने मनाया स्थापना दिवस, पार्टी की रीति-नीति जानी

भाजपा मंडल ने मनाया स्थापना दिवस, पार्टी की रीति-नीति जानी


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा सोमवार को पार्टी का 47 का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घर और प्रतिष्ठान पर पार्टी का झंडा लगाया।

इसे लेकर संगोष्ठी का आयोजन शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता में किया गया। वहीं एसटी मोर्चा की प्रदेश मंत्री शीला राजकुमार मीणा के आतिथ्य में हुआ। संगोष्ठी में पार्टी के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित किए। शीला राजकुमार मीणा ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। मंडल अध्यक्ष डाबर ने कि पार्टी के इतिहास, रीति नीति ने अवगत कराया। संगोष्ठी में पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़, शिवजीराम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, मोहनलाल बछेतिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया।

यहां भाजपा के दिनेश जैन, लोकेश लक्षकार, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय सिंह, युवामोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, किशन बैरवा, राजकुमारी सेन, नंदसिंह शक्तावत, सुमित गौतम, कुलदीप सेन, प्रकाश चंदेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d