Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पेट्रोल पंप चौराहा स्थित स्थानीय डाकघर में शुक्रवार से आमजन के लिए आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी गई है।
पोस्टमास्टर रामफूल बैरवा ने बताया कि इसके लिए कार्यालय परिसर में एक अलग काउंटर बनाया है। जहां आमजन अपना नया आधार कार्ड बना सकते हैं अथवा अपडेट भी करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपडेट करने के लिए आने वाले लोगों को संबंधित दस्तावेज साथ लाना होगा। इसी तरह आधार कार्ड के लिए लोगों को अपना एक आईडी प्रूफ अनिवार्य तौर पर लाना होगा। जिसकी सहायता से आधार कार्ड बनाया जा सकेगा। डाकघर में आए लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई।



