Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले के पुलिस थानों में गत दिसम्बर में पुलिसकर्मियों की ओर से किए गए श्रेष्ठ कार्य के मूल्यांवान के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कांस्टेबलो का चयन किया है।
पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने देवली थाने में कार्यरत चेतन शर्मा को प्रथम एवं करतार को द्वितीय स्थान पर चयनित किया है। दोनों पुलिसकर्मियों को आगामी अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करेंगे। दरअसल यह चयन दिसम्बर माह 2023 में पुलिसकर्मियों के श्रेष्ठ कार्य पर किया है। जिन पुलिसकर्मियों ने बीटपुक, सम्मन वारंट तामील, सीएलजी मीटिंग, सर्व रजिस्टर पैक करना एवं कांस्टेबल के पीओ, मफरूर, स्थाई वारन्टी, अन्य थानों को स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, गुमशुदा की दस्तयाबी आदि में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्हें प्रशंसा पत्र दिए जाने के लिए वृत्ताधिकारी ने सर्वश्रेष्ठ कांस्टेबल का विवरण का पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भिजवाया था। उक्त सर्वश्रेष्ट बीट कांस्टेबल का चयन गठित समिति ने सत्यापन किया।



