राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर संथली चौराहे पर हुआ हादसा
Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हरियाणा के सोनीपत से मध्यप्रदेश के महाकालेश्वर जा रही युवकों की कार बीती रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद गई। वहीं दूसरी साइड जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक जने की मौत गई। जबकि दो जने घायल हो गए। इन घायलों को समीप के होटल कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया।
हेडकॉन्स्टेबल बद्रीलाल जाट ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत थाना क्षेत्र के मोजरा गांव निवासी सत्येंद्र (26) पुत्र उम्मेद सिंह, अमित पुत्र दर्शन सिंह व एक साथी अन्य बाली सिंह सोमवार रात वर्ना कार में सवार होकर उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे थे। इस बीच देवली राजमार्ग दूनी थाना क्षेत्र के संथली चौराहे पर रात करीब सवा 12 बजे उनकी कार तेज गति में होने के वजह से अनियन्त्रित होकर डिवाइडर को कूद गई। वहीं दूसरी ओर जा पलटी। वही सत्येंद्र सिंह, अमित कुमार व उनके साथी बाली सिंह घायल हो गए। घायलों को होटल मालिक हीरालाल चौधरी, प्रहलाद मीणा ने घायल अवस्था में देवली अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन बीच रास्ते में सत्येंद्र ने दम तोड़ दिया। जिसका शव देवली मोर्चरी में रखा है। जबकि घायलों का अन्य अस्पताल में उपचार जारी है।



