Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बोरड़ा गणेश रोड स्थित श्री सांवलिया सेठ गौ सेवा समिति में सहयोग के लिए देवली पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने 11 हजार रुपए की आर्थिक राशि भेंट की है। जिसका उपयोग गोवंश समेत जीवों की सेवा में हो सकेगा।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष जैन ने नगर पालिका परिसर के बाहर गौ सेवा समिति के सदस्यों को 11 हजार रुपए नकद दिए। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल पार्षद विनोद पुजारी, पंकज जैन, भीम सिंह समेत मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि ग्वाला गौ सेवा दल की यह श्रीसांवरिया सेठ गौ सेवा समिति गोवंश के साथ जीवो की भी सेवा कर रही है। समिति के तीन दर्जन से अधिक युवा गोवंश के अलावा अन्य जीवों की चिकित्सा, उपचार की निःस्वार्थ व नि:शुल्क सेवा कर रही है। यह युवा दिन-रात जख्मी, चोटिल व घायल जीवों के उपचार में जुटे हैं। अब तक उक्त समिति के सदस्यों ने कई जीवों की जान बचाई है तथा उनका सफल उपचार किया है। इनकी सेवा वाकई प्रशंसनीय है। ऐसे में शहरवासी भी उक्त युवकों को आर्थिक सहयोग देकर जीव सेवा में हाथ बटा सकते हैं।



