Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली नगर पालिका की साधारण सभा 5 दिसंबर को

देवली नगर पालिका की साधारण सभा 5 दिसंबर को


Deoli News 27 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मण्डल देवली की साधारण सभा 5 दिसंबर सुबह 11:15 बजे नगरपालिका कार्यालय स्थित सभा भवन पर आयोजित की जाएगी।

अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि साधारण सभा में दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तख्त सिंह के मृतक आश्रित को अनुकम्पात्मक नियुक्ति के अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग को पम्प हाऊस एवं स्वच्छ जलाशय निर्माण के लिए भूमि आवंटन पर भी विचार विमर्श किया जाना है।इसी तरह नगरपालिका क्षेत्र के उद्यानों को सामाजिक संस्थाओं को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए किराए पर दिए जाने का भी शामिल है, जिस पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d