Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली: महेश नर्सिंग होम में 1.5T MRI मशीन की सुविधा 3 मई...

देवली: महेश नर्सिंग होम में 1.5T MRI मशीन की सुविधा 3 मई से शुरू


Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम हॉस्पिटल देवली में 1.5T एमआरआई मशीन अब कंप्लीट इंस्टॉल हो गई है। जिसकी 3 मई को शुरुआत होगी।

न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल का कहना है कि अपने 50वें स्वर्ण वर्ष के मौके पर अस्पताल ने यह सौगात दी है, जो जिले की पहली ऐसी आधुनिक मशीन है। इस उच्च स्तरीय तकनीक के आने से अब स्थानीय मरीजों को गंभीर जांचों के लिए अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल संचालक डॉ. महेश जिंदल व डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य देवली को एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि मरीजों को समय पर सटीक इलाज मिल सके। यह अत्याधुनिक एमआरआई मशीन आगामी 3 मई से पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।

इसी के साथ रोगियों की जांच शुरू कर दी जाएगी। न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल के अनुसार यह मशीन उन्नत तकनीक और सटीक परिणामों के साथ सुविधाजनक साबित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d