Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में अधिवक्ताओं ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

देवली में अधिवक्ताओं ने किया सद्बुद्धि यज्ञ


Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय स्तर पर एसीजेएम व एडीजी कोर्ट खुलवाने की मांग को लेकर गत 12 दिनों से न्यायिक कार्य के बहिष्कार पर चल रहे अधिवक्ताओं ने गुरुवार को धरना स्थल पर सदबुद्धि यज्ञ किया।

अधिवक्ता कमलेश वैष्णव ने बताया कि दोनों न्यायालय देवली में खोले जाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ देवली की ओर से क्रमिक अनशन व न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी है। वही 12 दिन गुरुवार को धरना स्थल पर अधिवक्ताओं ने राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए अधिवक्ताओं ने यज्ञ किया। अधिवक्ताओं ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां दी।उल्लेखनीय है कि पिछले 12 दिनों से न्यायिक कार्य बंद रहने से आम जन को परेशानी उठानी पड़ रही है। वही अभिभाषक संघ न्यायालय खोलने की मांग पर अड़ा है। हाल ही में अभिभाषक संघ केकड़ी में मुख्यमंत्री से भी मिला था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d