Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में आधा दर्जन दीक्षार्थियों की निकली भव्य वैराग्य यात्रा

देवली में आधा दर्जन दीक्षार्थियों की निकली भव्य वैराग्य यात्रा

गोद भराई का हुआ आयोजन


Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में स्मृति परिवर्तन वर्षायोग 2025 के तहत मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर के सानिध्य में 6 दीक्षार्थियों की वैराग्य यात्रा एवं गोद भराई समारोह आयोजित हुआ।

मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि दीक्षार्थियों में बाल ब्रह्मचारी विकास भैया (एटा, उत्तरप्रदेश), बाल ब्रह्मचारी उमंग भैया (सागवाड़ा), ब्रह्मचारी पंकज भैया (सागवाड़ा), ब्रह्मचारी प्रकाश भैया, ब्रह्मचारी किरण दीदी (औरंगाबाद) और ब्रह्मचारी मंजू दीदी (बघेरा) शामिल है। दीक्षार्थियों ने वैराग्य सभा में अपने भाव और विचार प्रकट किए और मुनि ने उन्हें आशीर्वचन दिए। वैराग्य यात्रा शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर विवेकानंद कॉलोनी से होते हुए नगर पालिका के बाहर से महावीर मंदिर, चंद्रप्रभु जिनालय पहुंची।

सभी मंदिरों में एवं पार्श्वनाथ धर्मशाला में दीक्षार्थियों की सामूहिक गोद भराई का आयोजन हुआ। सकल जैन समाज के सभी श्रावकों ने हिस्सा लिया और दीक्षार्थियों की अनुमोदना की। इधर, रविवार को मुनि प्रणीत सागर महाराज के सत्संग में सुबह 6:30 बजे शहर के सभी जिनालय की वंदना की गई। इसमें श्रुतशाला के विद्यार्थी उपस्थित थे। जिनालयों में 108 विशेष मंत्रो से जाप किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d