डिजिटल लाइब्रेरी के लिए की आर्थिक घोषणाएं
Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री रेगर समाज विकास समिति देवली की ओर से नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का स्वागत सम्मान किया गया। समारोह में चेयरमैन कजोड़ी देवी, उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन और पार्षद सोना देवी का समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अभिनंदन किया।
इस मौके पर चेयरमैन कजोड़ी देवी ने स्वच्छ भारत मिशन पर बल देते हुए शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। वहीं पार्षद सोना देवी ने समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की मंशा जताई और उन्होंने भी डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 11 हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। साथ ही वार्ड नंबर 5 के पार्षद महेंद्र कुमार रेगर ने बाबा साहब के ‘शिक्षित बनो’ के संदेश को दोहराते हुए डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 11 हजार रुपए देने की बात कही।
पालिका अध्यक्ष समेत पार्षदों का अभिनंदन
इसी तरह देवली गांव में सत्यनारायण तेजी एवं उनके परिवार द्वारा नवनिर्वाचित नगर पालिका जनप्रतिनिधियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन कजोड़ी देवी, उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पार्षद ललित तेजी, विनोद तेजी, नीलू सरकार, विनोद साहू, हनुमान साहू, कुलदीप साहू, गोविंद सैनी, सोना देवी, हेमेन्द्र सिंह, कपिल मीणा और राजबहादुर रेगर का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान पूर्व पार्षद सतीश तेजी, सचिन तेजी, जीवेश तेजी, आनंद राजपूत, सोनू सेन, मोनू, सोनू, निखिल, दिनेश तेजी, मुरारी, घीसालाल, रामप्रसाद, राकेश, रामनिवास चांवरिया, ओमप्रकाश तुनगारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।


