Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में देवली के कुंचलवाड़ा रोड स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आगामी 24 को नगर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बजरंग दल देवली के प्रखंड संयोजक राजू सरकार ने बताया कि यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। इस खेल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को कप और मेडल तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। “नशा तोड़ता है भारत का बल, छोड़ो नशा अपनाओ बजरंग दल” के नारे के साथ आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को पारंपरिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी जाएगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिलहाल आधा दर्जन टीम में उक्त प्रतियोगिता में जुड़ी है। वहीं और भी टीम में भाग ले सकती है।


