Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज (उत्थान समिति) देवली के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज द्वारा आगामी 30 अप्रैल को भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार श्री नृसिंह भगवान की जयन्ती मनाई जाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय श्री नृसिंह मन्दिर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष कैलाश सोनी के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री नृसिंह भगवान के अवतरण का सजीव मंचन होगा। इस सजीव झांकी के माध्यम से भगवान नृसिंह द्वारा खम्भा फाड़कर प्रकट होने, हिरण्यकशिपु का वध करने और भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह सजीव मंचन गुरुवार शाम 5 बजे से श्री नृसिंह मन्दिर स्वर्णकार समाज देवली के परिसर में शुरू होगा।
समिति के अध्यक्ष ने लोगों से भगवान श्री नृसिंह के दर्शन कर महाआरती में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की बात कही है। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


