Tuesday, April 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमैना, वामा देवी महिला मंडल की अध्यक्ष निर्वाचित

मैना, वामा देवी महिला मंडल की अध्यक्ष निर्वाचित


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सोमवार रात वामा देवी महिला मंडल की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए सर्वसहमति से निर्णय लेते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान मैना बाकलीवाल को लगातार दूसरी बार महिला मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही टीना अजमेरा को उपाध्यक्ष और राजकुमारी कोठारी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोबारा अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद मैना बाकलीवाल ने समाज की महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस अवसर पर भंवरी देवी पापडीवाल, सुलोचना जेठयानिवाल, सुशीला काला, स्नेहलता बड़जात्या, अरुणा अजमेरा, पूजा बड़जात्या, रेखा डोसी, अनिता धानोत्या, कुसुम बड़जात्या, मनीषा कोठारी और विनीता बड़जात्या सहित उपस्थित अन्य महिलाओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d