Tuesday, April 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया प्रवेशोत्सव

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया प्रवेशोत्सव


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए मंगलवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य नवरतन मित्तल और मुख्याध्यापक धर्मराज मीणा ने समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्याध्यापक धर्मराज मीणा ने पीपीटी के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने नव-प्रवेशित बच्चों और उनके परिवारों का विद्यालय में स्वागत करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया।

समारोह में नन्हे विद्यार्थियों को मिठाई, स्टडी किट और एसआरपी पुस्तिकाएं भेंट की गईं। कार्यक्रम का संचालन सुमन कुमारी ने किया। अंत में प्राथमिक विभाग के वरिष्ठ शिक्षक दीपक कुमार टेलर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d