Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceदो माह से खुदी पड़ी सड़क, निर्माण की दरकार

दो माह से खुदी पड़ी सड़क, निर्माण की दरकार

(पब्लिक इश्यू)


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के भरतपुर एरिया स्थित निर्माण अधीन सड़क के अधूरे निर्माण छोड़ देने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह हालत करीब दो माह से ऐसे ही है। जिसका खामियाजा लोगों को असुविधा के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां भरतपुर हाउस के पास गौरव पथ से सटकर एजेंसी एरिया की ओर नगर पालिका ने सड़क निर्माण का काम शुरू कराया। हालांकि यह काम आचार संहिता से पूर्व शुरू कराया गया। जिसकी वजह से काम रोका गया। ऐसे में गत दो माह से उक्त सड़क खुदी हुई पड़ी है। सड़क के खुदे हुए हिस्सों से बड़े आकार के पत्थर निकल रहे हैं। यहां करीब 200 मीटर हिस्सा खुदा हुआ है। जिससे खासकर दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो रहे हैं। वही इस मार्ग पर कई अस्पताल व कोचिंग सेंटर है। ऐसे में इस मार्ग पर आने वाले रोगियों व छात्रों को प्रतिदिन आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।

क्षेत्र के लोगों ने अधिशासी अधिकारी से गुहार लगाई है कि उक्त निर्माण अधीन सड़क का काम पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d