Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ नई दिल्ली, भारतीय ज्योतिष विज्ञान एवं वैदिक खगोल शास्त्र संस्था जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक की ओर से 23 दिसंबर से ज्योतिष महासम्मेलन आयोजित होगा।
मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व में पंजीयन कराना जरूरी है। वहीं 23 दिसम्बर सुबह 10 बजे विश्व शान्ति महायज्ञ, दोपहर एक बजे ग्रहपीड़ा दोष निवारण एवं समाधान परामर्श शाम 4 बजे तक दिया जाएगा। जबकि 24 दिसम्बर को ज्योतिष महासम्मेलन की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसमें विषयों पर परिचर्चा होगी। ग्रह नक्षत्रों द्वारा प्रारब्ध का संकेत अभुक्त कर्म, पूर्व जन्मकृत कर्म संस्कारों का जीवन पर प्रभाव निराकरण के लिए उपाय, कुंडली मिलान, गण मिलान के बाद भी वैवाहिक जीवन में संतुष्टि व विभिन्न पंचांगों में मुहुर्त को लेकर राष्ट्रीय पर्वों में असामनता एक चिन्तन, पराबाधाओं एवं रोग पर ज्योतिष, वास्तु शास्त्रीय प्रभाव रखे गए है।



