Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदो सड़क निर्माण के लिए 1.90 करोड़ रुपए स्वीकृत

दो सड़क निर्माण के लिए 1.90 करोड़ रुपए स्वीकृत


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के आंवा व सिरोही में दो सड़कों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने क़रीब 2 करोड़ की स्वीकृति जारी की हैं।

विधायक राजेंद्र गुर्जर ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री एंव पीडब्ल्यूडी मंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है। दरअसल आंवा से जैन मंदिर सुदर्शनोदय अतिशय क्षेत्र तक 0.70 किमी लंबाई की डबल चौड़ाई का सीसी सड़क स्वीकृत किया है। इसके लिए एक करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं। वहीं एनएच-52 संपर्क सड़क से खाटूश्याम मंदिर सिरोही तक 0.40 किमी लंबाई सड़क निर्माण के लिए 45.40 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

आंवा क्षेत्र में यह रोड बनने पर सालाना इस अतिशय क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। यह मार्ग अभी काफ़ी क्षतिग्रस्त हैं, ऐसे में श्रद्धालुओ को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं सिरोही के खाटू श्याम मंदिर तक भी सड़क बनने से भी श्रद्धालुओं को आवागमन में होने वाली समस्याओ से निजात मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d